दरभंगा, जून 16 -- दरभंगा। बिहार विधान परिषद के सदस्य सुनील चौधरी ने भाजपा दरभंगा जिला पश्चिमी के मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी को बहादुरपुर प्रखंड में अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया है। उन्होंने बीडीओ को मनोनयन पत्र भेज दिया है। पत्र में कहा है की प्रखंड स्तरीय सभी सरकारी व गैर सरकारी बैठकों व कार्यक्रमों में उनकी अनुपस्थिति में मुकुंद चौधरी बैठक के लिए अधिकृत किए गए हैं। मुकुंद चौधरी ने इसके लिए विधान पार्षद का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...