बागपत, अप्रैल 11 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के मुकारी गांव में हाईटेंशन बिजली की लाइन में स्पार्किंग होने से किसानों की 12 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।पीड़ितों ने प्रशासन से जली हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की है। क्षेत्र के मुकारी गांव में किसान सुशील और उसके भाई प्रमोद की 12 बीघा जमीन साथ में है जिसमें उन्होंने गेंहू की फसल बो रखी थी।शुक्रवार की शाम खेतों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन बिजली की लाइन में स्पार्किंग हो गई और चिंगारी गेंहू की फसल में जा गिरी।तेज हवा के कारण थोड़ी देर में ही खेतों में आग लग गई और उनकी 12 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया।पीड़ित किसानों ने सरकार से अपनी जली हुई फसल के मुआवजे की मांग की है। जेई राजकुमार का कहना है कि कर्मचारी को भेजकर जल्द ही लाइन क...