जमशेदपुर, मार्च 15 -- वीर शहीद सुनील महतो स्मृति मेला कमेटी, मुकरुडीह की ओर से शनिवार को आयोजित विशाल लोक सांस्कृतिक महोत्सव व मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। दिनभर चले आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और दर्शकों की भागीदारी देखने को मिली। शुरुआत दोपहर में आयोजित मुर्गा पाड़ा प्रतियोगिता से हुई, जिसने दर्शकों में खासा उत्साह भर दिया। इसके बाद पारंपरिक लोक नृत्य झुमुर और छऊ की प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय लोक कलाकारों को सम्मानजनक मंच मिलता है और नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मेला समिति...