लखनऊ, दिसम्बर 15 -- मनकामेश्वर मंदिर वार्ड के अंतर्गत मुकरिम नगर में सोमवार को अचानक सड़क धंस गई। इससे बाबूगंज से मनकामेश्वर मंदिर को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर बीचोंबीच काफी बड़ा गड्ढा होने से राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा और आवागमन ठप हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह सड़क महज सवा साल पहले बनाई गई थी। इतने कम समय में सड़क का धंस जाना निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। इसके चलते मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्गों से आवागमन कराया जा रहा है, लेकिन संकरी गलियों में जाम की स्थिति ...