नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Mukraba chowk underpass: राजधानी दिल्ली में दिन प्रति दिन बढ़ रही आबादी से ट्रैफिक जाम होने की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इससे छुटकारा दिलाने के लिए अंडरपास, ओवरब्रिज, सुरंग वाली सड़कों जैसे तमाम ढांचे खड़े किए जा रहे हैं। इनमें से एक है, मुकरबा चौक। यह उत्तरी दिल्ली में बन रहा एक अंडरपास है। दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग की कमान संभालने वाले कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बुधवार को इस अंडरपास परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अंडरपास का निर्माण कार्य 98 फीसदी पूरा हो चुका है। जल्द उद्घाटन कर इसे जनता के लिए खोले जाने की संभावना है।इन इलाकों को मिलेगी कनेक्टिविटी अगर इसकी कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह अंडरपास बदली-रोहिणी और आजादपुर-जहांगीरपुरी के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे ...