लखनऊ, अप्रैल 21 -- हज यात्रियों के लिए मुकद्दस सफर का इंतजार खत्म होने वाला है। हज-2026 की पहली उड़ान 22 अप्रैल को लखनऊ एयरपोर्ट से मदीना शरीफ के लिए रवाना होगी। इसके लिए सरोजनीनगर स्थित हज हाउस में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह आठ बजे हज मंत्री दानिश आजाद अंसारी व अन्य खास लोग हज यात्रियों की पहली बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। हज यात्रा की पहली उड़ान दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी। इससे 427 जायरीन मुकद्दस हज के लिए रवाना होंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हज यात्री हज हाउस पंहुच चुके हैं। यहां भीषण गर्मी को देखते हुए हज यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह भी पढ़ें- बिना महरम महिलाएं हज के लिए मदीना रवाना राज्य हज समिति सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कुल 17060 हज यात्री हज पर जा रहे हैं। इनमें 11060 ...