सहारनपुर, मार्च 8 -- देवबंद, संवाददाता। फिदा-ए-मिल्लत प्रोग्रेसिव एंड एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में मुकद्दस माह रमजान में असहाय व जरूरतमंद लोगों को राशन पैकेट का वितरण किया गया।ईदगाह रोड जामिया स्थित दारुल सालिहात में राशन वितरण के दौरान संस्था के महासचिव डा. यूनुस सिद्दीकी ने कहा कि मुकद्दस माह रमजान में कोई परिवार ऐसा न बचे जिसको खाने पीने के सामान की परेशानी हो। कहा कि इसी की ध्यान में रखते हुए राशन पैक वितरित किए जा रहे हैं। बताया कि राशन पैकेट में आटा, चावल, घी, चीनी, चाय समेत जरुरत के सभी सामान रखें गए हैं। डा. ताहिर सिद्दीकी ने कहा कि सोसाइटी निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में लगी हुई है। अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सेवा पहुुंचाना उनका लक्ष्य है। इस दौरान डा. तैयब अंजुम, दानिश अल्वी, शमा ताहिर, ज़ैनब, कौसर आलम, आबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.