लखनऊ, दिसम्बर 12 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। उमरा एक महान इबादत है और इंसान के आध्यात्मिक विकास का एक बड़ा जरिया है। इसे करने के लिए, इसके नियमों और बातों को अच्छी तरह से सीखना जरूरी है, नहीं तो बाद में यह मुश्किल हो जाता है। ये बातें इस्लामिक सेंटर ऑफ ऑरलैंडो, फ्लोरिडा के प्रेसिडेंट मौलाना तारिक रशीद फरंगी महली ने इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ईदगाह में दारुल उलूम फरंगी महल के उस्ताद मौलाना अब्दुल लतीफ द्वारा कम्पाइल की गई किताब मुकद्दस उमरा के विमोचन पर कहीं। मौलाना फरंगी महली ने कहा कि उमरा के लिए सही गाइडेंस मुसलमानों की एक जरूरी जरूरत है। मुकद्दस उमरा जैसी गाइड इस मामले में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इस किताब में मौजूद जानकारी आज के जमाने में बहुत काम की है। उन्होंने कहा कि इस किताब को उर्दू और हिंदी में एक साथ पब्लिश किया गया...