फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 22 -- नवाबगंज।नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी म िहला का जनपद कासगंज के थाना सिदपुरा के एक गांव निवासी ग्रामीण से विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर पति ने उस को पीटकर घर से निकाल दिया था। जिसको लेकर वह पिछले पांच माह से अपने पिता के घर रह रही है। पति से विवाद को लेकर मुकद्दमा भी न्यायालय में विचाराधीन है। रविवार को पति अपने दो साथियों के साथ असलहे लेकर ससुराल आया और पत्नी व ससुर को मुकद्दमा में समझौता करने का दवाब बनाया। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को म िहला ने पति व उसके दो साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में पांच पर मुकदमा पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...