बदायूं, जनवरी 2 -- बदायूं। सदर कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने सीओ को दी तहरीर में बताया कि आरोपी सत्यपाल, उसके पुत्र जितिन और नितिन पर दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के दो मुकदमे न्यायालय में लंबित हैं। महिला का कहना है कि बीते नौ नवंबर की सुबह करीब 11 बजे सत्यपाल अपने दोनों पुत्रों के साथ उसके घर में घुस गया। आरोप है कि घर में घुसकर गाली-गलौज की और दोनों मुकदमों में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। जिसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.