मुकदमों के निपटारे में मध्यस्थता शक्तिशाली हथियार बन रहा
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- देशभर की अदालातों में करोड़ों मुकदमों के पहाड़ को खत्म करने के लिए मध्यस्थता एक बेहद शक्तिशाली और प्रभावी हथियार साबित हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले कुछ समय से अदालतों के बजाए मुकदमों का निपटारे के लिए 'वैकल्पिक विवाद समाधान' (एडीआर) तरीकों के अपनाने की जोरदार वकालत के मद्देनजर मध्यस्थता के जरिए विवादों के निपटारे में काफी तेजी आई है। पिछले एक साल में मध्यस्थता के जरिए अदालतों के बाहर मध्यस्थता के जरिए मुकदमों को निपटारा करने की दर में दो गुना से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसका खुलासा, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की ओर से जारी रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक मध्यस्थता के जरिए देशभर में 2025-26 में 2 लाख 25 हजार से अधिक मामलों का निपटारा किया गया है जबकि 2024-25 में एक लाख से भी कम मुकदमों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.