बलिया, दिसम्बर 18 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील के नायब तहसीलदार न्यायालय में मुकदमों की पत्रावलियों को लेकर गुरुवार को एक बार फिर हंगामा हुआ। वादकारियों और अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायालय के बाहर 114 मुकदमों की सूची चस्पा की गई है, जबकि पटल पर सिर्फ 59 मुकदमों की ही पत्रावलियां रखी गयी हैं। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ। नायब तहसीलदार (सुरेमनपुर) दीपक सिंह के समक्ष पुराने पेशकार गणेश राम के साथ पत्रावली को लेकर अधिवक्ताओं से हो-हल्ला हुआ। इसकी वजह से न्यायिक कार्य ठप हो गया और नायब तहसीलदार उठकर चले गए। एसआईआर कार्य की वजह से सभी न्यायिक कार्य एक माह से अधिक समय से ठप है। ठीक एक सप्ताह पहले ही नायब तहसीलदार न्यायालय खुला। उस समय भी नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई मुकदमों की पत्रावलियां अधिवक्ताओं द्वारा मांगने पर नहीं मिली। इस पर अधिवक्ताओं...