मुकदमे से साथी का नाम हटाने को अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
प्रयागराज, जुलाई 1 -- जिला कचहरी के अधिवक्ताओं के एक समूह ने मुकदमे से साथी वकील का नाम हटाने को लेकर विकास भवन के समीप बुधवार को प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप था कि उनके साथी को गलत फंसाया गया है। अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला ने बताया कि मामला मऊआइमा थाने का है। उनके मुताबिक, जिला कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता मोहम्मद कैफ के खिलाफ मंगलवार को उनके पड़ोसी ने घर में घुसकर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिवक्ता के मुताबिक, घटना के वक्त मोहम्मद कैफ गांव में नहीं, बल्कि कोर्ट में थे। मौके पर आए एसीपी प्रोटोकॉल ने मुकदमे से अधिवक्ता का नाम हटाने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.