हापुड़, अप्रैल 25 -- थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे की जांच कर रही महिला उपनिरीक्षक पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। प्रतिवादी पक्ष ने आरोप लगाया कि मुकदमे से तीन लोगों के नाम हटाने तथा जान से मारने की धारा कम करने के बदले हजारों रुपये की मांग की गई। शिकायत के बाद थाना दिवस में मामला पहुंचने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में सिम्भावली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे की जांच थाने में तैनात एक महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई थी। आरोप है कि जांच अधिकारी ने शनिवार को प्रतिवादी पक्ष के लोगों को थाने बुलाया और मुकदमे में राहत दिलाने के नाम पर रुपये की मांग रखी।प्रतिवादी पक्ष का कहना है क...