बस्ती, जून 24 -- गायघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती जिले के लालगंज थानांतर्गत मेहनौना में सोमवार रात एक व्यक्ति की मारपीट आदि के मुकदमे में उसका हाथ होने के शक में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। इससे गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। इस मामले में दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस धरपकड़ की कोशिश में लगी है। तनाव देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। मेहनौना निवासी लक्ष्मण निषाद (50) पुत्र पतिलाल निषाद खेती-किसानी करता था। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, गांव में पीएसी तैनात उसकी पत्नी सुभावती देवी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार की रात गांव के रहने वाले सुधा...