मुकदमे में समझौता न करने पर धमकाया,रिपोर्ट
पीलीभीत, मई 8 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम ढकिया हुलकरी निवासी हरजीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका अपने पति के साथ मुकदमा चल रहा है। उसका पति सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम पिपरा मुजतता का रहने वाला है। 15 अप्रैल को शाम पांच बजे उसके पास पूरनपुर निवासी डाक्टर हासिम ने फोन किया। उसने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मुकदमे में समझौता कर लेने की धमकी दी। 16 अप्रैल 2026 को तारीख पर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फोन उसने किसी अन्य व्यक्ति के नंबर से किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.