बुलंदशहर, फरवरी 2 -- गुलावठी। मौहल्ला पीर खां निवासी आसमा पुत्री अफसर अली ने अपने पति सहित कई लोगों पर मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाने व साथ ही मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। दर्ज कराई रिपोर्ट में आसमा ने बताया कि उसका उसके पति फहीम पुत्र अब्दुल अजीज व परिवार वालो से वर्ष 2018 से दहेज व मारपीट व खर्च के मुकदमे चल रहे है। ससुराल वाले उस पर फैसले का दबाव बनाते हुये कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके है और कहते है कि तूने फैसला नही किया तो हम तुझे जान से मार देगे। 30 जनवरी को वह तारीख करके कोर्ट से अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान उसके पति फईम व दूसरी पत्नि परबीन व बहन रूकसान व बहनोई नबाव व भाई करीमुद्दी ये सभी लोग कोर्ट से उसका पीछा कर रहे थे। इनके साथ मुनाजिर पुत्र साबुद्दीन ग्राम भमरा भी श...