प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- कुंडा, संवाददाता। एक मुकदमे में गवाह के गवाही न देने पर न्यायालय ने साक्षी के खिलाफ कई बार नोटिस भेजा, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। जिससे पुलिस ने 82-83 की कार्रवाई करते हुए कुर्की की कार्रवाई की। हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव में दो दशक पहले हरिजनों से मारपीट हुई थी जिसका केस सरकार बनाम वकील अहमद चल रहा है। उसी मामले में कैमा गांव के भारत लाल पुत्र नोखई गवाह है। मुकदमे के निस्तारण के दौरान जब साक्षी की जरूरत पड़ी तो भारत लाल गवाही देने नहीं पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, कई बार न्यायालय ने भारत लाल को न्यायालय में गवाही देने को प्रस्तुत होने को नोटिस सम्मन दिया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। जिससे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 82-83 की कार्रवाई करते नोटिस चस्पा किया फिर भी नहीं साक्षी भारत लाल न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुआ। शु...