रुद्रपुर, मार्च 28 -- खटीमा। खटीमा के पत्रकारों ने शनिवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर पत्रकार पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि सोशल मीडिया में रसोई गैस की किल्लत दिखाने पर पत्रकार के खिलाफ भ्रामक सूचना प्रसारित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्रकारों ने मुकदमा वापस लेने और वापस नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान गोरख नाथ, मुस्तकीम मलिक, शंकर पलियाल, हीरा राजपूत, स्वतंत्र प्रकाश आजाद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...