मेरठ, मई 26 -- कचहरी में मुवक्किल के साथ मारपीट और बंधक बनाने के आरोप में अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को वकीलों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। अधिवक्ता पुलिस ऑफिस पहुंच गए और एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग उठाई। शाम में डीएम, एसएसपी के साथ अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में उचित कार्रवाई की बात कही गई। एक पॉक्सो और दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी पक्ष की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद फीस वापस मांगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि मुवक्किल पक्ष के कुछ लोग अधिवक्ता के चैंबर पर पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुवक्किल पक्ष की तहरीर पर 13 नामजद और 50-60 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे को लेक...