कौशाम्बी, जनवरी 20 -- प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के शेरपुर घोषी गांव निवासी धर्मेंद्र पाल ने बताया कि वह मौजूदा समय गाजियाबाद में रहते हैं। हाल ही में मुकदमे की पैरवी के लिए कौशाम्बी आए थे। सोमवार को अदालत से लौटते वक्त कोखराज के रसूलपुर गेरसा चौराहे पर विपक्षियों ने रोक लिया और मुकदमा की रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पिटाई की। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सैनी के कमासिन निवासी सगे भाई संदीप, राजू, पप्पू, गुंडा व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि घायल का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...