मेरठ, अप्रैल 20 -- डिफेंस कॉलोनी में सेवानिवृत्त कर्नल एसपी सिंह पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुकदमे की पैरवी से रोकने के लिए कर्नल एसपी सिंह पर हमला किया गया था। डिफेंस कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त कर्नल सुरेन्द्र पाल सिंह चार दिन पूर्व सुबह के समय मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। कार सवार युवकों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। 82 वर्षीय कर्नल सुरेन्द्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कर्नल एसपी सिंह ने डिफेंस कॉलोनी की समिति के पूर्व अधिकारी अभिनव त्यागी, पूर्व लिपिक सलमान खान, पूर्व मेजर महेन्द्र सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- आरोपियों से जान का खतरा, मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत पुलिस ने खरखौदा थाना क्षेत्र के पांची गांव निवा...