मुरादाबाद, जुलाई 15 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भाइयों के साथ कचहरी में अपने मुकदमे की पैरवी करने आई महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। बाद में गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार सुसरालियों पर केस दर्ज किया है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के वारसीनगर निवासी जारा राशिद ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी ससुरालियों से मुकदमेबाजी चल रही है। जारा राशिद के अनुसार 10 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने भाई इमरान और रहमान के साथ मुकदमे की पैरवरी करने के लिए एसीजेएम कोर्ट आई थी। यह भी पढ़ें- तीन तलाक देने के आरोप में पति पर केस पीड़िता के अनुसार उसी दौरान कमिश्नरी चौराहा से पहले गेट के पास पति इशरत, उसके भाई जीशान व शुऐब और उसके एक अज्ञात साथी पहले से मौजूद थे। आरोप लगा...