प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- प्रतापगढ़। देल्हूपुर के भिखनापुर निवासी अधिवक्ता सर्वजीत सिंह 6 अप्रैल को कुछ अधिवक्ताओं के साथ एक मुकदमे की पैरवी के बाद कोर्ट से निकल रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उन्हें पैरवी करने से रोका और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अधिवक्ता ने अपने गांव के ही शिब्बू सिंह उर्फ वीरेंद्र, मनीष सिंह और कल्लू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...