बागपत, जुलाई 3 -- बागपत। बागपत न्यायालय में मुकदमे की तारीख से वापस लौट रही महिला पर ससुरालियों ने हमला बोल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति, सास और ससुर ने गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला मुगलपुरा की रहने वाली इमराना ने बताया कि उसका निकाह मेरठ के अब्दुल्लापुर निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के कुछ दिनों बाद ही ससुरालिए उसे परेशान करने लगे थे। जिसके बाद उसने बागपत के परिवार न्यायालय में ससुरालियों के खिलाफ वाद दायर करा दिया था। यह भी पढ़ें- दहेज के मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने पर महिला को पीटा, रिपोर्ट बताया कि गुरुवार को वह मुकदमे की तारीख पर न्यायालय गई थी। शाम के समय तारीख लगाकर जब वह न्यायालय से बाहर निकली, तो पति, सास और ससुर ने उसे घ...