बागपत, अप्रैल 3 -- लूट के मुकदमे की तारीख पर आए आरोपी को शुक्रवार की दोपहर न्यायालय में हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। आरोपी का बेटा तुरंत ही उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चांदीनगर थाना पुलिस ने गढ़ी कलंजरी निवासी भोलू को लूट के मुकदमे में जेल भेजा था। कुछ दिनों बाद ही न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आ गया था। उक्त मुकदमे की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। शुक्रवार को मुकदमे की तारीख थी। जिसके चलते भोलू अपने पुत्र सोनू के साथ न्यायालय पहुंचा था। बताया जाता है कि जैसे ही पिता-पुत्र न्यायालय में पहुंचे, तो भोलू को सीने में तेज दर्द हुआ और सांस लेने में दिक्कत आने लगी। कुछ देर बाद ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.