हापुड़, फरवरी 7 -- नगर निवासी एक छात्रा ने छेड़छाड़ के मामले में फैसला करने के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी छात्रा ने बताया कि उसने तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ करने समेत अन्य आरोप लगा एक रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के दौरान आरोपियों के खिलाफ पोक्सों की धारा नहीं बढ़ाई गई जबकि अभी उसको एससी एसटी मामले में मिलने वाली सहयोग राशि भी नहीं मिल सकी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अब उस पर फैसला करने का दवाब बना रहे है। पीड़ित ने पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.