बुलंदशहर, मार्च 1 -- नगर क्षेत्र में न्यायालय परिसर में एक युवती को मुकदमे की पैरवी करने पर उसके भाई समेत हत्या कर देने की धमकी मिली है। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भविष्य में हत्या कर देने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में शिकारपुर क्षेत्र के मोहल्ला सराय पुख्ता निवासी पीड़िता युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनका एक वाद अपर जिला जज एफटीसी-3 के न्यायालय में विचाराधीन है। बीते 21 फरवरी को वह इसी मामले की तारीख पर न्यायालय आई थीं। आरोप है कि जब वह कोर्ट परिसर की सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तभी आरोपी विशाल वर्मा निवासी मुफ्तीवाड़ा(शिकारपुर) ने उन्हें रोक लिया। विशाल इस मुकदमे में आरोपी है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उनका हाथ पकड़कर अभद्र गालियां दीं और कहा कि य...