लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर थानाक्षेत्र में एक मुकदमें की पेशी पर जाने पर दबंग पिता-पुत्रों ने मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़िता ने आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।ग्राम अलीनगर सुनहरा निवासी राम सागर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो दिन पहले 26 मार्च की सुबह वह हाथ-मुंह धो रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के ही दयाशंकर यादव, अपने बेटों अर्जुन यादव, और दारा संग उनके घर आ गए और रंजिश में दर्ज मुकदमे को लेकर विवाद करने लगे। पीड़ित का कहना था कि तीनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देने लगे और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने कहा कि पेशी पर गए तो बंदूक से उसे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। यह बात सुनकर पीड़ित घबरा गया और कृष्णानगर थाने पहुंचा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.