प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। कर्नलगंज क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। झूंसी निवासी चंदन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह जिला न्यायालय में अपने अधिवक्ता से मिलकर लौट रहा था।सीजेएम गेट के पास नितिन श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव व एक अन्य व्यक्ति ने रोक लिया और गालीगलौज करते हुए चेक बाउंस के मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...