फिरोजाबाद, जुलाई 11 -- शादी के बाद में कोटा से अपनी ससुराल फिरोजाबाद आई मधु उर्फ मालती की ससुराल में नहीं बनी। इसके बाद वह अपने पति से अलग हो गई, लेकिन इसके बाद भी जिंदगी में टेंशन कम नहीं हुई। पति के खिलाफ चल रहे मुकदमों के चलते उसे फिरोजाबाद तारीख पर आना पड़ता है तथा ससुरालीजन परेशान करते हैं। पुलिस से मिलकर उसे एक बार बगैर नोटिस गिरफ्तार करा दिया और उसके साथ अभद्रता की। शिव गौरक्ष विहार चंद्रसेन मेन रोड काला तालाब कोटा निवासी मधु उर्फ मालती पाठक का कहना है कि उसकी शादी फिरोजाबाद के कौशल्या नगर निवासी नमन पाठक पुत्र रवेंद्र कुमार पाठक के साथ 29 नवंबर 2020 को हुई थी। शादी के बाद कुछ कारण रहे, इसके चलते पति एवं पत्नी अलग हो गए। पीड़िता का आरोप है कि जून 2025 से उसके पति नमन एवं ससुर रवेंद्र पाठक उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। कोटा एवं फिरो...