बिजनौर, अगस्त 28 -- मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चेयरपर्सन पुत्र सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। नगीना के मोहल्ला कलालान निवासी अरीबा पुत्री आशिफ अली ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी जुनैद पुत्र मौ. अहमद निवासी आशियाना कॉलोनी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। उसकी चार वर्षीय बेटी भी है। आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने न्यायालय नगीना में मुकदमा दायर किया था。

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पीड़िता का आरोप है कि न्यायालय में तारीख के दौरान आरोपी पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं और मुकदमा वापस ...