बरेली, दिसम्बर 7 -- फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा नेता एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के खिलाफ ईओ की ओर से दर्ज एफआईआर को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने केस वापस लेने और ईओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। शनिवार को इस मामले को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक हुई। व्यापारियों ने दो दिन के अंदर आशीष अग्रवाल के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस न लेने और ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने पर बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। फोरम के अध्यक्ष शोभित अग्रवाल ने कहा कि अधिशासी अधिकारी ने बिना नोटिस के व्यापारी राहुल गुप्ता की नवनिर्मित दुकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की थी। यह कार्रवाई पालिका अधिनियम के विरुद्ध है। इसके खिलाफ आवाज उठाने पर व्यापा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.