गाज़ियाबाद, मार्च 5 -- गाजियाबाद। डासना के मोहल्ला कुरैशियान निवासी तफसीर अहमद ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई तौकीर अहमद ने उसके घर पर कब्जा कर रखा है। इस संबंध में गाजियाबाद न्यायालय में मुकदमा दायर किया हुआ है, जबकि दूसरा मामला एडीएम सिटी गाजियाबाद की अदालत में विचाराधीन है। इन मुकदमों को लेकर आरोपी भाई पहले भी कई बार उसे मुकदमा वापस लेने के लिए धमका चुका है। 25 फरवरी को दोनों मामलों में उसकी कचहरी में तारीख थी। वह सुबह करीब पौने 11 बजे कचहरी स्थित बार रूम के पास पहुंचा ही था कि तभी तौकीर वहां आ गया और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.