मेरठ, अप्रैल 12 -- दो वर्ष पूर्व दर्ज हुए मुकदमें में समझौता न करने पर छुर निवासी किसान को हत्या की धमकी मिली है। आरोप है कि विपक्षी उसके घर पर पहुंचे, जहां उन्होंने समझौते का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर परिवार सहित हत्या की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया और तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। छुर निवासी धीर सिंह पुत्र बेदराज सिंह ने बताया कि उसका अपने साले से मुकदमा चल रहा है। दो वर्ष पूर्व उसने ये मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि तब से ही आरोपी पक्ष के लोग उसपर समझौते का दबाव बना रहे हैं। बीते दिनों आरोपी उसके घर पर आए। उन्होंने आते ही उसपर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इस बात को लेकर उनकी काफी देर तक बहस हुई। बाद में आरोपियों ने मुकदमा वापस न लेने पर उसे व उसके परिवार की हत्या कर देने की धमकी दी...