भदोही, फरवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। मुकदमा दर्ज कराने वाले पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण प्रकाश में आया है। मामले में सुरियावां पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। सुरियावां थाना क्षेत्र के पूरेगड़ेरिया गांव निवासी शीतल कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर में कहा कि गांव निवासी सूबेदार सरोज ने गत माह चार जनवरी को उनके ऊपर हमला कर दिया था। उस दौरान काफी चोटें आईं थीं। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। इस बीच, आरोपित ने सात फरवरी को खेत से वापस आते समय रास्ते में रोक कर धमकी दिया कि जो मुकदमा लिखवाए हो, उसे वापस ले ले नहीं तो अंजाम बुरा होगा। जिससे पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। सुरियावां थाने की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 351 (3) तथा 352 के तहत मामला दर्ज किया है।

हिंदी ह...