रामपुर, मार्च 22 -- मुकदमा वापस नहीं लिया तो, परिवार को जान से मार देंगे इस तरह की मिल रहीं धमकियों से परेशान पीड़ित ने मुकदमें में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर छह लोगों को नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दड़ियाल के फत्तावाला निवासी शुभम का कहना है कि आरोपियों ने चार मार्च को मारपीट कर घायल कर जान से मॉरने की धमकी दी थी। पीड़ित ने रितिक, आदित्य, अभिषेक व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद यह लोग आए दिन रास्तें में घेर लेते है। और मुकदमा वापस लेने की धमकी देते है। और मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने धमकी देते है। आरोपियों के साथी उदयवीर, अरुण, वीरू तमंचे के बल पर मुकदमा वापस न लेने पर जान से मॉरने की धमकी दे रहें है। इन धमकियों से पीड़ित काफ...