बाराबंकी, मार्च 20 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक किशोर को आरोपी द्वारा मुकदमा वापस नहीं लिये जाने पर धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोर ने पूर्व में पॉकसो एक्ट के तहत एक आरोपी मुख्तार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने बताया कि 19 मार्च की सुबह करीब 10 बजे आरोपी घर के पास रास्ते में मिला और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...