अमरोहा, अप्रैल 19 -- अमरोहा। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस लेने से इनकार पर पति ने ससुराल में जाकर पत्नी के साथ मारपीट की। तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। मामले में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला शहर कोतवाली के मोहल्ला दरबारे कलां का है। यहां पीलू गली में रहने वाले नसीम ने अपनी बेटी शाजिया की शादी मोहल्ले के ही मुरादाबादी गेट निवासी शाहरुख के साथ की थी। शादी के बाद दंपति में विवाद हो गया तो शाजिया ने मायके में आकर रहना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं ससुराल वालों को खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा दिया जो अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि पति शाहरुख व ससुराल वाले शाजिया पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। 29 जनवरी को इसी बात को लेकर पति शाहरुख ससुराल पहुंच गया व वहां पत्नी शाजिया पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इनकार कर...