फिरोजाबाद, मार्च 29 -- थाना मटसेना में विवाहिता ने सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जो पुराने मुकदमे को वापस लेने के लिए दवाब बना रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। करिश्मा पत्नी राज निवासी जैंदामई मटसेना ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसका पति राज पुत्र सौदान सिंह, सास शांति पत्नी सौदान सिंह, ससुर सौदान सिंह, देवर सोनू, विकास, नदद प्रीती पुत्री सौदान, जिठानी सुधा निवासीगण जैंदामई मटसेना उसके द्वारा पूर्व में दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दवाब बना रहे हैं। गाली गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। विवाहिता ने अब ससुरालियों के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...