मुकदमा वापस का दबाव, तीन पर केस
बदायूं, जून 24 -- गांव आसफपुर निवासी अवनीश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रवि गौतम, उसकी पत्नी प्रियंका तथा एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित अवनीश का आरोप है कि पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की, मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मुकदमा वापस का दबाव, तीन पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.