भदोही, मार्च 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मुकदमा वापस कराने की मांग लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे सफाईकर्मी पद अभ्यर्थियों ने पत्रक सौंपा। डीएम को संबोधित पत्रक देकर केस वापस कराने के साथ ही निष्पक्षता से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। सफाईकर्मी पद के अभ्यर्थियों ने आवाज भी मुखर की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि हम लोगों पर जो केस दर्ज किया गया है, वह शीघ्र ही वापस ली जाए। मुकदमा को वापस नहीं लिया गया तो सफाईकर्मी पद अभ्यर्थी हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे। वर्ष 2014 में सफाईकर्मी पद के अभ्यर्थी कई माह तक सफाई किए थे। सफाईकर्मी पद अभ्यर्थियों का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है जो हर स्तर से गलत है। मामले की जांच कर केस को वापस नहीं किया गया तो अभ्यर्थी हर स्तर से आवाज उठाने को मुखर होंगे। बताया कि कुछ दिन पूर्व एक सफाईकर्मी ...