हरदोई, मई 25 -- शनिवार को मोहम्मदी थानाक्षेत्र में हुए हादसे में हुई थी दोनों की मौत पिहानी, संवाददाता। मोहम्मदी थानाक्षेत्र में सीओ की गाड़ी से हुई दुर्घटना में मामा भांजे की मौत के मामले में सोमवार को वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजन राजी हुए। उन्होंने दोनो का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पुलिस फोर्स भी तैनात रही।दरअसल शनिवार को रैंगाई गांव निवासी रामऔतार अपने मामा जय जयराम के मोहम्मदी की ओर जा रहे थे। कंधरापुर के पास कार की टक्कर लगने से दोनो गंभीर रूप से रामऔतार की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि जय जयराम ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया था। यह भी पढ़ें- पूरी रात चली मान-मनौव्वल, सुबह हुआ मामा-भांजे का अंतिम संस्कार रामऔतार का पोस्टमार्टम लखीमपुर खीरी और जय जयराम का शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हुआ था। र...