रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। सीडीपीओ कार्यालय में संचालित आधार केंद्र में जांच के दौरान मिली अनियमितताओं के मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर तहसीलदार हिमांशु जोशी ने कोतवाली प्रभारी को पत्र लिखा है। उन्होंने 27 जनवरी को कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया था, लेकिन कार्रवाई न होने पर एक अप्रैल को पुनः पत्र भेजकर मामले की वस्तुस्थिति की जानकारी मांगी है। बताया गया कि तहसीलदार को छापेमारी के दौरान आधार केंद्र में कई अनियमितताएं मिली थीं। जांच में कृत्रिम फिंगरप्रिंट के जरिए आधार कार्ड संचालित किए जाने का खुलासा हुआ था। इस दौरान नकली फिंगरप्रिंट भी बरामद किए गए थे और आधार केंद्र को सील कर दिया गया था। इधर, मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने निदेशक को ज्ञापन भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.