गुड़गांव, सितम्बर 23 -- सोहना। मंगलवार को डीएचबीवीएन के कनिष्ठ अभियंता सुमित गर्ग के साथ उपमंडल अभियंता कार्यालय में बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में बुधवार को गुरुग्राम पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसको लेकर ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की एक बैठक हुई। गुरुवार को यदि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो बिजली कर्मी प्रदर्शन का रूख अख्तियार कर सकते हैं। मंगलवार को कनिष्ठ अभियंता ने मारपीट को लेकर गांव गांगौली निवासी विरेंद्र और योगराज उर्फ योगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। बुधवार को थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को बुलाया था, लेकिन डीएचबीवीएन से कोई नहीं पहुंचा। बिजली निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि यदि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो प्रदर्शन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...