मुकदमा खत्म कराने को लिए रुपये, धमकाया
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के कोयम गांव निवासी राम अभिलाख यादव का बेटा शुभम पिछले साल एक युवती से प्रेम विवाह करने के बाद राजस्थान चला गया। इसके बाद भी पूरे परिवार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया गया। आरोप है कि इसी थाना क्षेत्र के पटहटिया कला गांव निवासी श्रीकांत यादव ने मुकदमा खत्म कराने के लिए उनसे डेढ़ लाख रुपये की मांग की। राम अभिलाष ने 1.10 लाख रुपये दे दिया। मुकदमे में एफआर लगने के बजाए चार्जशीट दाखिल हो गई। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि तीस हजार लौटाने के बाद उन्हें धमकी दी गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.