फिरोजाबाद, अप्रैल 21 -- सदर तहसील प्रशासन की राजस्व टीम ने मंगलवार को गांव मुईद्दीनपुर में पहुंच कर जांच की। गांव में काफी वक्त से आंबेडकर पार्क की जमीन का विवाद चल रहा था। टीम ने जमीन की पैमाइश कर विवाद का निस्तारण कर दिया। सदर तहसील के अंतर्गत गांव मुईद्दीनपुर में अंबेडकर पार्क की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसका निस्तारण करने के लिए एसडीएम सदर सत्येंद्र सिंह ने नायब तहसीलदार हिरदेश कुमार प्रिंस की अध्यक्षता में राजस्व टीम का गठन कर दिया था। मंगलवार को नायब तहसीलदार राजस्व विभाग की टीम को लेकर गांव में पहुंचे तथा उन्होंने आंबेडकर पार्क की जमीन की पैमाइश कर उसे चिन्हित कर दिया। पार्क की जमीन को सुरक्षित कर दिया। नायब तहसीलदार का कहना है कि आंबेडकर पार्क की जमीन के आसपास काफी समय पहले पट्टटे काट दिए गए थे। इस दौरान आसपास के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.