हरदोई, अप्रैल 16 -- बिलग्राम। क्षेत्र के जलालपुर गांव में बखारी की सफाई के दौरान दम घुटने से प्रधान के पति समेत दो लोगों की मौत के बाद गुरुवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। मंगलवार रात हुई इस घटना में प्रधान के पति सुरेंद्र कुमार ने पड़ोसी कैलाश को बखारी साफ करने के लिए अंदर उतारा था। बखारी के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से कैलाश बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए अंदर गए सुरेंद्र कुमार भी अचेत हो गए। कुछ देर बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- मौत का कुआं बन गई बंद बखारी पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचे तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। गुरुवार सुबह उन्होंने शव को गांव के संपर्क मार्ग पर रखकर प्रदर्शन शु...