सोनभद्र, फरवरी 28 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। मुआवजे को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को घोरावल ब्लाक तिराहे पर शव रखकर जाम कर दिया। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी घोरावल के आश्वासन पर परिजनों ने दो घंटे बाद जाम हटाया। करमा के जोगिनी के लोढ़ौता गांव में गुरुवार की रात संविदा लाइनमैन की झुलसने से मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंपा गया। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह 10 बजे घोरावल ब्लाक तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। सूचना मिलते ही तहसीलदार घोरावल प्रवीण कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। तह...