फरीदाबाद, अगस्त 28 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। गांव सोतई में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के बीच आ रहे जमीन को लेकर धरने पर बैठे किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। साथ ही किसान प्रशासन की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी भूमि का उचित एवं वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। स्मार्ट सिटी को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए एनएचएआई द्वारा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। यह सेक्टर-65 से शुरु होकर गांव सोतई गुजरेगा। गांव सोतई में पिछले करीब नौ दिनों से किसान धरने पर बैठे हैं, जिस कारण काम शुरू हुआ है। तीन दिन पहले प्रशासन पर जमीन का कब्जा लेने पहुंचा था, काम शुरू करने के लिए मशीनरी भी पहुंच गई थी। इस दौरान किसान और प्रशास...